छत्तीसगढ़

कोडीनयुक्त कफ सिरप प्रकरण में तीन दोषियों को 20–20 वर्ष की कैद, 10 लाख अर्थदंड

रायपुर, 29 अक्टूबर।कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को विशेष न्यायालय (NDPS एक्ट), द्वारा 2020 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 10 लाख अर्थदंड से दंडित किया गया है। आमानाका पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि आमानाका पुलिस ने एम्स अस्पताल के गेट नंबर 04 के पास दो व्यक्ति ई-रिक्शा में नशीली सिरप रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तथा ई-रिक्शा में मौजूद युवराज सिंह चौहान एवं वाजिद खान को पकड़ा।

तलाशी में ई-रिक्शा की पिछली सीट पर रखे बैग से Glankof-T की 40 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप, प्रत्येक 100 एमएल, कुल 4 लीटर, कीमत ₹9,200 बरामद हुई। आरोपी सिरप रखने अथवा बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने सिरप, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा एवं मोबाइल फोन जप्त कर 16 अक्टूबर 25 को अपराध दर्ज किया था।पड़ताल के बाद01 अप्रैल को पेश चालान पर विशेष न्यायाधीश श्रीमती किरण थवाईत नेयुवराज सिंह चौहान को धारा 21(C) एवं धारा 29 सहपठित धारा 21(C), NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रत्येक अपराध में 2020 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 22 लाख अर्थदंड, कुल ₹4 लाख अर्थदंड।

वाजिद खान को धारा 21(C) एवं धारा 29 सहपठित धारा 21(C), NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रत्येक अपराध में 2020 वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹22 लाख अर्थदंड, कुल 4 लाख अर्थदंड।

निहाल सिंह को धारा 29 सहपठित धारा 21(C), NDPS एक्ट के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹2 लाख अर्थदंड से दंडित किया गया।

युवराज सिंह चौहान एवं वाजिद खान को दी गई मुख्य कारावास की सजाएँ साथ-साथ चलेंगी । तीनों दोषियों पर कुल ₹10 लाख अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button