छत्तीसगढ़

रूस ने यूक्रेन पर किए हवाई हमले, दो लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीएव पर एक बार फिर रूस ने हवाई हमला किया है. कीएव के मेयर विताली क्लित्श्को ने बताया कि हमले में कुछ गोदामों को नुक़सान पहुंचा है.

इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है. यूक्रेन की वायुसेना ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले की चेतावनी दी थी.

इससे पहले राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि रूस यूक्रेन पर बड़े हमले की योजना बना रहा है.

सर्दियों से पहले रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा और परिवहन ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं.

दूसरी तरफ रूस ने कहा है कि दुनिया कीएव में पुलों पर रूस के हमले देख रही है, लेकिन वे कितनी जल्दी भूल गए कि यूक्रेन ने रूस के नागरिक ढांचों पर हमले किए.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button