छत्तीसगढ़

3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित 4 गिरफ्तार, 17 लाख का 33.428 किलो गांजा जप्त

रायपुर। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट के साथ आमानाका, यातायात पुलिस (टाटीबंध जोन), मुजगहन व डी.डी.नगर की संयुक्त टीमों ने 3 अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 33.428 किलो गांजा तथा 35,000/- रूपए नगद जप्त किया गया है।

यातायात पुलिस (टाटीबंध जोन) ने टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर मोड़ के पास सड़क किनारे दो एक पुरुष एवं एक महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कृष्णा पाटिल एवं करिश्मा बताया। दोनों के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें *शकुल 27.420 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 13,71,000/- रूपए जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी

01. कृष्णा पाटिल पिता अनिल पाटिल 21 निवासी स्वामी विवेकानंद नगर शाहीपुल चौक थाना बीजापुरनाका जिला शोलापुर ।

02. श्रीमति करिश्मा पति सुंदर मिटे 28 निवासी कोडंवा केवलेवाणी थाना खडीमशीन पुणे।

मुजगहन पुलिस ने रायपुर-धमतरी मार्ग पर ग्राम भटगांव ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश पटेल उर्फ सितेश बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 5.230 किलो गांजा कीमत लगभग 2,61,500/- रूपये* जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्जक्षकिया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सतीश पटेल ऊर्फ सितेश पिता फूलचंद ऊर्फ रवि पटेल 26 निवासी ग्राम भागीपुर सेमरीमोड़ थाना उंचाहार जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश। हाल पता – हल्लू माजरा रविदास मंदिर पास म0नं0 455 चंढीगढ़।

डी.डी.नगर पुलिस ने चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब परिसर घाट के पास मोह. तौफीक निवासी डी डी नगर को गिरफ्तार कर उसके पास रखे थैले की से 778 ग्राम गांजा कीमत 38,900/- रूपये तथा बिक्री नगदी रकम 35,000/- रूपए कुल 73,900/- रूपये* जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मोह. तौफीक पिता मोह. रफीक 41 निवासी झूलेलाल गली ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक । हाल पता – चंगोराभाठा बाजार चौक शीतला मंदिर के पीछे डी डी नगर ।

6.51 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त, 201 गिरफ्तार

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थानों की टीमों ने एनडीपीएस एक्ट के 91 प्रकरणों में कुल 201 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6,51,98,000/- रूपये का गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एम.डी.एम.ए., पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन (चिट्टा), ब्राउन शुगर, अफीम, नगदी रकम, चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, कट्टा, चाकू व अन्य सामग्री जब्त की गई ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button