छत्तीसगढ़

देशभर में एमबीबीएस, बीडीएस की 4068 सीटें खाली, छग में निजी कालेजों में 180 रिक्त

रायपुर, 16 अक्टूबर।नीट यूजी 2026 के काउंसलिंग के तीसरे राउंड के बाद देश और विभिन्न राज्यों में एमबीबीएस की कई सीटें खाली रह गई हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के अनुसार,देश भर में ऑल इंडिया कोटे, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज व ईएसआई में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की 4068 सीटें रह खाली रह गई हैं। बची रह गई सीटों में एमबीबीएस की 3426 सीटें, बीडीएस की 499 सीटें, बीएससी नर्सिंग की 143 सीटें शामिल हैं। इस बार पिछले सालों की तुलना में ज्यादा सीटें खाली गई हैं। इसकी बड़ी वजह सीट ब्लॉकिंग बताई जा रही है। बहुत से विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया कोटा और राज्यों में दोनों सीटें ब्लॉक कर ली थी। तीसरे राउंड के बाद ही सीट ब्लॉकिंग से राहत मिल सकी।

इनमें छत्तीसगढ़ के 10 सरकारी,5 निजी कॉलेजों में 4330 सीटों में सेरायपुर में एमबीबीएस 180 सीटें खाली हैं। डीएमई के अनुसार शासकीय कालेज में एमबीबीएस की 2 हैं। वहीं निजी कालेजों की 85 सीटें खाली हैं। इसी तरह से शासकीय डेंटल कॉलेज में 18 निजी में 75 सीटें रिक्त हैं।

दूसरी ओर देशभर के एम्स में भी 39 सीटें खाली है जबकि रायपुर एम्स में भर गई हैं।

स्ट्रे राउंड के लिए आज से रजिस्ट्रेशन

जो अभ्यर्थी कुछेक अंक से एमबीबीएस पाने से चूक गए हैं, उनके लिए स्ट्रे राउंड अच्छा मौका है। एमसीसी नीट यूजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग 17-18अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। चॉइस फिलिंग 18 अक्टूबर रात 11:55 बजे तक रहेगी।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस की अधिकांश ओपन व मैनेजमेंट सीटें डीम्ड यूनिवर्सिटीज में सेल्फ-फाइनैंस्ड मैरिट सीट्स और एनआरआई कोटे के तहत उपलब्ध हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button