छत्तीसगढ़

सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता

नागोया, 20 अक्टूबर। भारत की सृष्टि अरोड़ा ने मंगलवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

आठ निशानेबाजों के फाइनल में सृष्टि ने 214.7 अंक बनाए तथा वह ईरान की फ़ैज़ेह अहमदी (237.3) और सारेह जवानमर्दी (237.0) के के बाद तीसरे स्थान पर रही।

दूसरी भारतीय खिलाड़ी सुमेधा पाठक (111.4) फाइनल में बाहर होने वाली पहली खिलाड़ी थीं।

इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का यह चौथा पदक है।

एसएच1 श्रेणी उन निशानेबाजों के लिए है जो निचले या ऊपरी अंगों से दिव्यांग होते हैं लेकिन वह बिना किसी मदद के बंदूक पकड़ सकते हैं।(भाषा)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button