छत्तीसगढ़

भव्य फंडरेजिंग़ इवेंट नियॉन रास गरबा 1.0 में बड़े उत्साह-धूमधाम संग उमड़े रायपुरवासी

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ का आयोजन

रायपुर, 21 अक्टूबर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बताया कि दीवाज़ द्वारा आयोजित पहले भव्य फंडरेजि़ंग इवेंट नियॉन रास गरबा 1.0 का आयोजन रोज़बे रिसॉर्ट, रायपुर में अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन में शहर के नागरिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और पूरा रिसॉर्ट हाउसफुल रहा।

दीवाज़ ने बताया कि कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनूठी नियॉन थीम रही। पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने नियॉन-थीम वाली रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट के बीच गरबा व डांडिया का आनंद लिया। रात भर पूरा परिसर नियॉन रोशनी की चमक और डांडिया की खनक से जगमगाता रहा। इंडियन आइडल फेम डीजे डॉ. डीनिल और तपिश बैंड की थिरकाने वाली प्रस्तुतियां सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल फेम डीजे डॉ. डीनिल (डीजे डॉ. डीनिल) और प्रसिद्ध तपिश बैंड की लाइव परफॉर्मेंस रही। उनके द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान संगीत और एक से बढक़र एक गरबा गीतों की धुन पर उपस्थित जनसमूह देर रात तक थिरकता रहा। संकल्पना क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा जैन की थी, जिन्होंने एक लीक से हटकर नियॉन-थीम गरबा का विचार सामने रखा। इस विचार को धरातल पर उतारने में सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा और चार प्रमुख कार्यक्रम अध्यक्षाओं का विशेष योगदान और समर्पित प्रयास रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button