25 से दिल्ली के लिए दोपहर को एयर इंडिया की एक और फ्लाइट

विंटर शेड्यूल जारी, एलायंस एयर की रीवा, अंबिकापुर उड़ान भी
रायपुर, 23 अक्टूबर। एयर इंडिया, इंडिगो और एलायंस एयर ने अपने विमानों की शीतकालीन समय सारिणी जारी कर दिया है। एयर इंडिया का यह शेड्यूल 25 अक्टूबर से 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान एयर इंडिया ने दिल्ली के लिए दोपहर को एक और उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। जो दिल्ली से 11.10 को उड़ान भरकर 12.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। हालांकि यह उड़ान कुछ माह पहले गर्मी के दौरान बंद कर दी गई थी। सुबह-शाम की उड़ाने यथावत रहेंगी।इंडिगो का यह शेड्यूल 1-30 नवंबर तक के लिए होगा। इस दौरान उसकी संचालित वर्तमान सभी उड़ानें जारी रहेंगी।
वहीं एलायंस एयर 27 मार्च तक रींवा (मप्र), जगदलपुर, अंबिकापुर की उड़ाने संचालित करेगा। हैदराबाद से जगदलपुर आने वाली उड़ान ही रायपुर अंबिकापुर आप डाउन कर जगदलपुर लौटकर शाम 6.10 बजे हैदराबाद लैंड करेगी। यह सेवा छोटे एटीआर विमान से संचालित होगी।



