छत्तीसगढ़

न‌ए बजट के लिए आय के लक्ष्य पर 29-30 को बैठक

रायपुर, 23 अक्टूबर। वित्त विभाग ने नए बजट तैयार करने की कवायद के तहत कर राजस्व की प्राप्तियों के अनुमानित लक्ष्य तय करने विभागों की दो दिवसीय बैठक बुलाई है। इसमें चालू वित्त वर्ष के 7 महीने में प्राप्त कर लक्ष्य की भी समीक्षा होगी। संचालक बजट ऋषभ पाराशर के अनुसार राजस्व वाले विभागों के प्रमुखों की 29-30 अक्टूबर को बैठक होगी।

राजस्व प्राप्तियों के बजट प्रस्तावों पर सचिव, वित्त चर्चा करेंगे। साथ में वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अक्टूबर माह के वास्तविक राजस्व एवं बजट में प्रावधानित राजस्व की भी समीक्षा की जायेगी। शेष विभागों के राजस्व प्राप्तियों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा वर्ष 2027-28 के बजट अनुमान के प्रस्तावों पर सचिव एवं विभागाध्यक्ष स्तरीय संयुक्त बजट चर्चा के समय की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button