ताजा खबर

शब्दबीज को मिला नया आयाम, 49 हजार बच्चों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’

शब्दबीज को मिला नया आयाम, 49 हजार बच्चों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में बच्चों की भाषा और शब्द-संपदा बढ़ाने के लिए सूरजपुर जिले में शैक्षणिक नवाचार ‘शब्दबीज’ को नया स्वरूप दिया गया है। ‘एक शब्द प्रतिदिन’ के साथ शुरू की गई ‘एक जिला-एक शब्द’ पहल के तहत जिले की कक्षा पहली से पांचवीं तक के लगभग 49 हजार बच्चों ने एक साथ सप्ताह का साझा शब्द ‘सतर्क’ सीखा।

‘एक शब्द प्रतिदिन, ज्ञान का वृक्ष जीवनभर’ की भावना से संचालित शब्दबीज बच्चों को नियमित रूप से नए शब्द सीखने का अवसर देता है। नई पहल से इस व्यक्तिगत सीख को सामूहिक अनुभव से जोड़ा गया है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों, गांवों और विद्यालयों के बच्चे जब एक ही दिन एक साझा शब्द सीखते हैं, तो उनमें यह भाव भी विकसित होता है कि वे एक साझा शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा हैं।

‘एक जिला-एक शब्द’ का उद्देश्य बच्चों को नया शब्द सिखाने के साथ उनमें सीखने की साझा पहचान और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना है। विद्यालयों में शिक्षक साझा शब्द का अर्थ, सही उच्चारण, वाक्य-प्रयोग और दैनिक जीवन में उसके उपयोग से जुड़ी गतिविधियां करा रहे हैं। इससे बच्चों को शब्द को समझने और व्यवहार में इस्तेमाल करने का अवसर मिल रहा है।

यह पहल शैक्षणिक नवाचार को व्यापक स्तर पर बच्चों से जोड़ते हुए भाषा-कौशल और सीखने के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास है। सूरजपुर जिले के लगभग 49 हजार विद्यार्थियों की एक साथ सहभागिता ने इस पहल को विशेष पहचान दी है।

The post शब्दबीज को मिला नया आयाम, 49 हजार बच्चों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’ appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button