ताजा खबर

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अधिकारी कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट राजनांदगांव में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026 तक सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सजग रहने की शपथ दिलाई। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कानून के शासन का पालन करने, रिश्वत नहीं लेने और नहीं देने, जनहित में कार्य करने तथा व्यक्तिगत व्यवहार में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button