छत्तीसगढ़

ट्रंप ने ब्राज़ील में हुए चुनाव को कहा ‘शर्मनाक’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राज़ील के चुनाव को शर्मनाक और ब्राज़ील के लोगों के लिए अपमानजनक बताया.

वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, मैंने चुनावों में किसी का पक्ष नहीं लिया, लेकिन जब मैंने ब्राज़ील में जो कुछ हुआ, उसे देखा तो उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल था.

ब्राज़ील के नेता लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने शानदार वापसी करते हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है.

इस जीत के साथ वर्कर्स पार्टी के 80 साल के नेता लूला को चौथी बार राष्ट्रपति बनने का मौक़ा मिला है.

उन्होंने देश के राष्ट्रपति चुनाव में कट्टर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी और लिबरल पार्टी के नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को मामूली अंतर से हराया.

लगभग सभी वोटों की गिनती पूरी होने के बाद, रविवार को लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े लोकतंत्र में हुए चुनाव के दूसरे दौर में लूला को 51.76 फ़ीसदी वोट मिले.

जबकि जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.24 फ़ीसदी वोट मिले.

लूला की जीत कई चुनावी सर्वे के अनुमानों के उलट रही. इन सर्वे में बोल्सोनारो को मामूली बढ़त दी गई थी.

इस महीने की शुरुआत में पहले दौर के मतदान में 45 वर्षीय सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो ने लगभग दो प्रतिशत अंकों की बढ़त हासिल की थी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button