ताजा खबर

दंतेवाड़ा में ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ पर छात्र प्रतियोगिताएं संपन्न, छात्रों में दिखी गहरी लोकतांत्रिक समझ

 दंतेवाड़ा:लोकतंत्र बचाओ समिति, दंतेवाड़ा के तत्वावधान में “लोकतंत्र बनाम अराजकता” विषय पर आयोजित छात्र प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और उनकी स्पष्ट समझ ने यह साबित किया कि विद्यार्थियों में नागरिक बोध और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर गहरी जागरूकता है, जो इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति के रूप में विधायक  चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी,उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद सदस्य व भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रामू नेताम सहित वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे।

 प्रतियोगिताओं के परिणाम एवं विजेताओं का सम्मान: 

कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अतिथियों द्वारा निम्नलिखित विजेता छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया: 

 निबंध प्रतियोगिता: प्रथम – कु. संगीता सोढ़ी (12वीं B), द्वितीय – कु. दुर्गा, तृतीय – कु. आरती शुक्ला (12वीं B)।

 क्विज प्रतियोगिता: प्रथम – कु. मानवी यादव एवं कु. जमनी पोड़ियाम (9वीं A), द्वितीय – मोनेश एवं चन्द्रशेखर (12वीं B), तृतीय – कु. निधि कश्यप एवं कु. रीता (9वीं B)।

 भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – विशाल एक्का (10वीं B), द्वितीय – कु. निहार फातिमा (12वीं B), तृतीय – कु. रोशनी निषाद (10वीं B)।

 छात्रों के विचारों में दिखी कार्यक्रम की सार्थकता: 

आयोजन का उद्देश्य तब सफल होता दिखा, जब युवाओं ने मंच से अपने विचार स्पष्टता के साथ व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विशाल एक्का ने कहा , “लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन जब विरोध की आड़ में हिंसा होती है, तो वह देश के विकास को रोकती है। हमें इस अंतर को समझना होगा।”

वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कु. निहार फातिमा ने अपने वक्तव्य में कहा , “अराजकता को रोकने का सबसे बड़ा उपाय हमारा जागरूक मतदान है। एक मजबूत लोकतंत्र ही सुरक्षित समाज का आधार है।” विद्यार्थियों के इन विचारों ने यह स्पष्ट कर दिया कि नागरिक जागरूकता का यह संदेश छात्रों तक पूरी तरह पहुँच चुका है।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button