छत्तीसगढ़

बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बीजापुर, 31 अक्टूबर। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस शनिवार रात नेलसनार थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

बताया गया कि रात करीब 10 बजे पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास बस क्रमांक CG07-9655 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया। जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button