कंटेम्पररी डिज़ाइन, अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉरमेंस से विश्वस्तरीय पहचान

मंगलम हुंडई ने छत्तीसगढ़ की पहली बेयोन की चाबी सौंपी
रायपुर, 1 नवंबर। ऑटोमोबाइल डीलरशिप मंगलम हुंडई ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए, रायपुर की अग्रणी और भरोसेमंद ऑटोमोबाइल डीलरशिप मंगलम हुंडई ने छत्तीसगढ़ में हुंडई बेयॉन की पहली डिलीवरी की घोषणा की है। यह डिलीवरी देवपुरी, रायपुर स्थित मुख्य शोरूम में की गई। छत्तीसगढ़ में हुंडई बेयॉन के पहले प्राउड ओनर दलजीत बग्गा बने हैं। इस विशेष अवसर पर मंगलम हुंडई के जीएम – सेल्स, राज मुराव ने श्री बग्गा को चाबी सौंपकर इस पल को यादगार बनाया।
मंगलम हुंडई ने बताया कि अपने कंटेम्पररी डिज़ाइन, अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी, शानदार परफॉरमेंस और बेहतरीन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के लिए यह गाड़ी विश्व स्तर पर पहचानी जा रही है। हुंडई बेयॉन ने ऑटोमोबाइल बाजार में आते ही ग्राहकों का दिल जीत लिया है। छत्तीसगढ़ की सडक़ों पर इस बेहतरीन गाड़ी का उतरना राज्य के ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए एक नए और प्रीमियम युग की शुरुआत है।
मंगलम हुंडई ने बताया कि हमें अत्यंत हर्ष है कि छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी हमारे शोरूम से हो रही है। हम दलजीत बग्गा जी का मंगलम हुंडई परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सुगम एवं सुरक्षित सफर की कामना करते हैं। हमारे लिए ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

