छत्तीसगढ़

ईरान ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने मंगलवार को होर्मोज़गान प्रांत में दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए हैं.

आईआरजीसी के होर्मोज़गान प्रांत स्थित मुख्यालय के बयान के मुताबिक़, इन ड्रोनों को बंदरख़मीर शहर के आसमान में एकीकृत हवाई रक्षा प्रणाली की मदद से मार गिराया गया.

इस मामले पर अमेरिका की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वहीं, अमेरिकी मीडिया ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मंगलवार सुबह आईआरजीसी की ओर से एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने क़ेश्म द्वीप के कुछ ठिकानों पर हमला किया.

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ ने मंगलवार को कहा, क्षेत्र के देशों को पता होना चाहिए कि जिस तरह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान हथियारों के साथ युद्ध के लिए तैयार है, उसी तरह उसने अमेरिकी पक्ष को भी कड़ा और तर्कसंगत जवाब दिया है. अब गेंद अमेरिका के पाले में है कि वह युद्ध रोकने के लिए क्या करता है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button