रायपुर सहित छह जिलों में विद्युत आपूर्ति के लिए 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

एमडी शुक्ला ने 400 केवी धरदेही-बिलासपुर पुल पारेषण लाइन का ऊर्जीकरण
रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार होंगे लाभान्वित
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर । रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 286 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 400 केवी डीसीडीएस क्वाड मूस धरदेही-बिलासपुर पूल (पावरग्रिड-पीजीसीआईएल) पारेषण लाइन को आज दोपहर ऊर्जीकृत किया गया। लगभग 50.7 किलोमीटर लंबी इस पारेषण लाइन के चालू होने से रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार जिलों की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मजबूती एवं भविष्य की विद्युत मांग पूरी करने में सहायता मिलेगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में पारेषण लाइन का ऊर्जीकरण संपन्न हुआ। इस अवसर पर ईडी (लाइन) संजय पटेल, ईडी (सबस्टेशन), बिलासपुर श्रीमती कल्पना घाटे तथा ईडी, बिलासपुर क्षेत्र, सीएसपीडीसीएल ए.के. अम्बस्थ सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस 400 केवी डीसीडीएस क्वाड मूस पारेषण लाइन के निर्माण के दौरान चार स्थानों पर अन्य विद्युत लाइनों की क्रॉसिंग का कार्य हॉटलाइन पद्धति से सफलतापूर्वक किया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे क्रॉसिंग का कार्य भी बिना पावर ब्लॉक लिए हॉटलाइन स्ट्रिंगिंग पद्धति से पूरा किया गया। परियोजना निर्माण के दौरान राइट ऑफ वे (मार्गाधिकार) से संबंधित कई गंभीर चुनौतियां भी सामने आईं।
इस अवसर पर एसीई एस.के. दुबे, एसई के.के. यादव, एसई (सबस्टेशन), बिलासपुर गौतम केनार, अधीक्षण अभियंता (लाइन) वी.बी.एस. कंवर, एसई (सिविल) रवि चंद्राकर, ईई (ईएचटी निर्माण) जी.आर. जायसवाल, ईई (ईएचटी मेंटेनेंस) एम.डी. दुबे, ईई (सिविल) योगेश्वर सिन्हा, हिमांशु नामदेव, शिवसुंदर घोष, यशोनिल मिश्रा, श्रीमती आरती मधु कुजूर, ए.के. सैनी, सहायक अभियंता मोहन कुमार देवांगन, सहायक अभियंता नवीन मिश्रा, धीरज गढेवाल, योगेश राठिया, श्रीमती पूनम कौशिक, क्षितिज त्रिपाठी, हिमांशु मेहरा, यशवंत कुमार, बजरंग विश्वकर्मा, श्रीमती वर्षा कुर्रे, ऋषभ पांडे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



