छत्तीसगढ़

कॉस्मेटिक दुकान में पटाखे बेच रहा संचालक गिरफ्तार

70,000/- के पटाखे जप्त

रायपुर, 5 नवंबर। कास्मेटिक दुकान में पटाखे बेच रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस तथा नगर निगम जोन 7 की संयुक्त टीम ने बजरंग नगर स्थित ए टू जेड कॉस्मेटिक दुकान में दबिश दी। दुकान में उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश ठाकुर बताया। दुकान की तलाशी लेने पर वहां अवैध रूप से रखे पटाखे मिले। वह भण्डारण एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे फुलझडी ,अनारदाना,चकरी,चुटफुट लाल दाना, ताज, तोता बत्ती पटाखा ,रस्सी पटाखा नाम गोली, लाल दाना ,स्काई शाट,एवं पटाखा फोडने के बंदुक कीमत 70,000 रूपये जप्त कर धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(क)। दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – रूपेश ठाकुर पिता धनी राम ठाकुर उम्र 41 वर्ष निवासी बजरंग नगर थाना आजाद चौक रायपुर।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button