छत्तीसगढ़
भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास, इतने हज़ार फीट की ऊंचाई पर विमान की सफल लैंडिंग कराई
भारतीय वायुसेना के आईएल-76एमडी विमान ने लद्दाख स्थित न्योमा में सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है.
भारतीय वायुसेना के मुताबिक़, विमान ने 13,629 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा में लैंडिंग की.
इंडियन एयरफ़ोर्स का कहना है कि यह दुनिया में इस विमान की अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर की गई लैंडिंग है.
वायुसेना ने कहा कि यह उपलब्धि विमान की क्षमता के साथ-साथ उसके चालक दल के कौशल, सटीकता और पेशेवर दक्षता को भी दिखाती है.
वायुसेना के मुताबिक़, यह कामयाबी भारत की रणनीतिक हवाई परिवहन क्षमता को और मज़बूत करती है.(bbc.com/hindi)


