छत्तीसगढ़

केरलम में एथनॉल संबंधी अनियमितताएं मिलने पर पेट्रोल पंपों की जांच का दायरा बढ़ेगा

तिरुवनंतपुरम, 10 नवंबर। केरलम में पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथनॉल मिलाए जाने की जांच के शुरुआती चरण में अनियमितताएं पाए जाने पर राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग अन्य जिलों के पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान के तहत चार जिलों के नौ पेट्रोल पंपों से पेट्रोल के नमूने एकत्र किए हैं।

यह कार्रवाई सोमवार को तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में की गई।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने कहा कि यह जांच उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता का ईंधन उपलब्ध कराने और मिलावट एवं अन्य गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जांच में एथनॉल की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नौ पेट्रोल पंपों से एकत्र किए गए नमूनों को अधिकृत प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा, जहां यह जांच की जाएगी कि इन नमूनों में एथनॉल की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर है या नहीं और ईंधन गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

जांच के नतीजे 10 दिन के भीतर आने की संभावना है।

केरलम में पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथनॉल मिलाए जाने का कोई पुष्ट अब तक मामला सामने नहीं आया है।(भाषा)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button