छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत, दो बच्चे गंभीर

कोण्डागांव, 10 नवंबर। जिला मुख्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे चिखलपुटी न्यू सर्किट हाउस के पास नेशनल हाईवे 30 पर स्कॉर्पियो एन और मेस्ट्रो स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटर सवार 36 वर्षीय अजय तिवारी की मौत हो गई, जबकि उसके साथ स्कूटर पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अर्णव तिवारी (12) पिता अजय तिवारी निवासी चिखलपुटी और परिधि पटेल (14) पिता अमित पटेल निवासी डीएनके शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अजय तिवारी अपने बेटे अर्णव और अपनी साली की बेटी परिधि के साथ स्कूटर क्रमांक सीजी 27 ए 3567 से चिखलपुटी से डीएनके जा रहे थे। इसी दौरान न्यू सर्किट हाउस के पास सड़क के मोड़ पर स्कॉर्पियो एन क्रमांक सीजी 27 टी 9716 ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजय की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button