छत्तीसगढ़

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने की शादी

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सन टीवी नेटवर्क के प्रबंध निदेशकों में से एक काव्या मारन ने शादी कर ली है. यह शादी बुधवार को यूरोपीय देश ग्रीस में हुई.

अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर काव्या के साथ शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी पूरी ज़िंदगी में एक बार, वह भी पूरी ज़िंदगी के लिए.

मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक़, शादी में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता रजनीकांत समेत दूल्हा-दुल्हन के क़रीबी रिश्तेदार शामिल हुए.

काव्या मारन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं.

सनराइजर्स ने एक्स पर लिखा, काव्या और अनिरुद्ध को उनकी ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर ढेर सारी ख़ुशियों और प्यार की शुभकामनाएं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button