छत्तीसगढ़

कायस्थ समाज ने श्रद्धा, भक्ति के साथ किया चित्रगुप्त पूजन-सक्सेना

रायपुर, 12 नवंबर। कायस्थ समाज ने बताया कि आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन टाटीबंध स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सायंकाल_ पूरी श्रद्धा, हर्ष और उल्लास के साथ विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस यमद्वितीया के पावन अवसर पर श्री चित्रगुप्त भगवान का पूजन किया गया। कायस्थ समाज के अध्यक्ष राजेश सक्सेना एवं मंदिर प्रमुख सुषमा बसंत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सामूहिक रूप से चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा पर इत्र, ताम्बूल, चंदन, रोली, अक्षत, फल, फूल, मिष्ठान, मेवा, श्रीफल, पीताम्बरी इत्यादि अर्पित कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

समाज ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी की श्री ब्रह्मा जी की काया से उत्पत्ति की पौराणिक कथा का वाचन करते हुए बताया गया कि ब्रह्मा जी के चित्त में गुप्त रत्न के कारण उनका नाम चित्रगुप्त हुआ, और काया में स्थित होने के कारण जाति कायस्थ हुई। इस उपलक्ष्य में कलम-दवात की भी विशेष पूजा की गई।_ कायस्थ समाज की परम्परा के अनुसार लेखनी को भगवान चित्रगुप्त जी का प्रतीक मानकर सभी सदस्यों ने अपनी कलम-दवात का पूजन कर ज्ञान, विद्या एवं लेखन में उन्नति की कामना की।

समाज ने बताया कि पूजन के पश्चात दीपदान भी किया गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आलोकित कर दिया गया। तत्पश्चात हवन, महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज का दीपावली मिलन_ भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button