ताजा खबर

नई मंडी में धान खरीदी तिहार की हुई शुरूआत, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहे मौजूद, किसानों का जाना हाल-चाल।

विकास नंद/सर्वव्यापी

नई मंडी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिहार का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में धान खरीदी की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था, उनकी सुविधाओं एवं कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेज, पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, जिला पंचायत सभापति लोकनाथ बारी, सोसायटी अध्यक्ष अनंत पटेल, प्रसन्न प्रधान, विदित धनानिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, पार्षद गंगाराम पटेल, रोहित प्रधान, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिव जायसवाल एवं जिप्पी मांझी सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में किसानों के साथ धान खरीदी व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। नई मंडी में खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button