द जॉय जंक्शन ने सदस्य और परिवार मिलाकर 2 हजार को लाया साथ, मनोरंजन संग खानपान

जोरा द मॉल में जेसीआई रायपुर कैपिटल का आयोजन
रायपुर, 6 अक्टूबर। जेसीआई रायपुर कैपिटल ने बताया कि जोरा द मॉल की दूसरी मंजिल स्थित प्रदर्शनी हॉल में फैमिली कार्निवल द जॉय जंक्शन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दो हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्निवल में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
जेसीआई ने बताया कि इनमें रॉलेट, सेवन अप सेवन डाउन, गन शूटिंग और डार्ट सहित कई खेल शामिल रहे। ग्रैंड तंबोला आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने हीरे एवं सोने की अंगूठियां, चांदी के सिक्के, सोने के सिक्के सहित कई आकर्षक पुरस्कार जीते। कार्निवल में 32 से अधिक व्यवसाय एवं खरीदारी के स्टॉल लगाए गए, जहां स्टॉल संचालकों को अपने व्यवसाय के प्रचार-प्रसार और बिक्री का अवसर मिला। पूरे आयोजन के दौरान जोरा द मॉल में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
जेसीआई ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रायपुर कैपिटल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की मेहनत और समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में शामिल लोगों ने इस तरह के पारिवारिक कार्निवल समय-समय पर आयोजित किए जाने की सराहना की और कार्यक्रम को मनोरंजन के साथ पारिवारिक जुड़ाव का शानदार माध्यम बताया।
