छत्तीसगढ़

ओवैसी बोले, “मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं, फिर उनके मार्च में क्यों जाऊं?”

दिल्ली में निर्वाचन आयोग (ईसीआई) तक इंडिया ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैं वहां नहीं गया क्योंकि मैं गठबंधन का हिस्सा नहीं हूं. बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

उन्होंने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की प्रक्रिया ग़लत है. यह पूरी तरह कार्यपालिका के पक्ष में है. इस प्रक्रिया को बदलने की ज़रूरत है. मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन सबसे बड़ी समस्या है. यह ग़लत है और इसमें सुधार होना चाहिए.

ओवैसी ने कहा, बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान भी मैंने अपनी बात रखी थी. मैं मांग करता हूं कि मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन से संबंधित कानून में बदलाव किया जाए. चयन की प्रक्रिया में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई), प्रधानमंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) शामिल हों.

उन्होंने एसआईआर का विरोध करते हुए कहा, यह एसआईआर ग़लत है. मेरा मानना है कि यह पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करने जैसा है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button