छत्तीसगढ़
सिंगापुर में सीएम दंपति का छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत

सिंगापुर, 6 अक्टूबर। सिंगापुर प्रवास पर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय का छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत किया गया। अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ियों के संगठन नाचाके एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा में तैयार एक बच्ची ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को स्वागत का कार्ड भेंट किया।

