छत्तीसगढ़

रविभवन के पास मॉर्निंग ऑक्सीजोन के पास नाईट चौपाटी खोलने का प्रस्ताव

रायपुर, 17 नवंबर।जोन4 कमिश्नर और जोन वेंडिंग समिति की अध्यक्ष डॉ दिव्या चंद्रवंशी की अध्यक्षता आज बैठक हुई। समिति के सभी सदस्य कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर शामिल हुए।

बैठक में जोन समिति ने जोन क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डो के मुख्य मार्गो को कब्जामुक्त करने, पार्षदों की अगुवाई में वेंडर जोन विकास जोन अंतर्गत सभी वार्डो में सर्वे करवाकर स्थान चिन्हित करने, वहाँ स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थापन देने सहित मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने, उक्त स्थानों में उक्त क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को प्राथमिकता देने पर सहमति व्यक्त की गयी। जोन समिति ने रविभवन के पास एक मॉर्निंग चौपाटी खोलने का प्रस्ताव दिया है. सभी प्रस्तावों को चर्चा कर निर्णय के लिए एमआईसी की बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में कलेक्टोरेट के पीछे ऑक्सीजोन के पास नाईट चौपाटी खोलने के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गयी.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button