बार्बिक, पीआरए ग्रुप में आयकर छापे में सीज़र, शुरू, गड़बड़ी तीन अंकों में, डेढ़ दर्जन लाकर भी मिले

रायपुर, 19 नवंबर।कोल, स्पंज आयरन, रोड कंस्ट्रक्शन से जुड़े बार्बिक और पीआरए ग्रुप में आयकर की छापेमारी 40 घंटे से जारी है। आयकर टीमों ने थोड़ी देर पहले से सीजर (जब्ती) शुरू किया है। सूत्रों ने लेन देन की गड़बड़ी तीन अंकों में जाने की जानकारी दी है।वहीं बैंक लाकर भी डेढ़ दर्जन से अधिक बताए गए हैं।
इन समूहों के छत्तीसगढ़ में 40 के साथ मुंबई झारखंड के सभी ठिकानों में से कहीं से भी टीमें लौटने की खबर नहीं है।
अब तक की जांच से मिली जानकारी अनुसार दोनों ही ग्रुप से बड़ी मात्रा में ज्वेलरी मिली है। इसका मूल्यांकन मुंबई और अहमदाबाद से आए वेल्यूअर कर रहे हैं। वहीं नगदी भी सभी जगहों से मिली है।
डीडी आईटी नवल जैन के नेतृत्व में 120 से अधिक अधिकारियों ने बुधवार तड़के से सूरजपुर, रायगढ़, बिलासपुर से रायपुर तक 5 जिलों एक साथ छापेमारी शुरू की थी। वहीं मुंबई झारखंड में भी जांच की जा रही है।
ग्रुप के सभी आफिसों से कच्चे पक्के लेन देन के डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। इनकी छानबीन, छापेमारी के बाद किए जाने की जानकारी दी गई है। नए एडिशनल डायरेक्टर की नियुक्ति के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है।



