ताजा खबर

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान

घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय की बचत, उपार्जन केंद्र में पेयजल, छाया और बारदान की सुविधा से किसानों को मिल रही राहत

रायपुर, 25 नवंबर 2026

धान खरीदी व्यवस्था में ऑनलाइन टोकन की सुविधा किसानों के लिए काफी सहायक साबित हो रही है। अब किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए समिति के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। वे घर बैठे मोबाइल से टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं। ग्राम चरडोनगरी निवासी किसान श्री तुलस राम चंद्रवंशी ने भी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए कोठार उपार्जन केंद्र में 50 क्विंटल धान का विक्रय किया।

किसान श्री चंद्रवंशी के पास कुल 9 एकड़ 60 डिसमिल कृषि भूमि है। इस वर्ष उन्होंने 4 एकड़ 50 डिसमिल में धान की खेती की है और उन्हें कुल 96 क्विंटल धान का विक्रय करना है। इसी क्रम में उन्होंने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर कोठार उपार्जन केंद्र पहुंचकर 50 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा। किसान श्री चंद्रवंशी ने बताया कि पहले टोकन के लिए समिति जाना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल से घर बैठे ही टोकन मिल जाता है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। उपार्जन केंद्र में भी किसानों के लिए पीने के पानी, छाया और बारदान की व्यवस्था उपलब्ध है। इन सुविधाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब धान बेचने के लिए टोकन की चिंता नहीं रहती। घर बैठे मोबाइल से टोकन मिल जाता है और केंद्र में भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच पा रहे हैं। उन्होंने किसानों के हित में अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऑनलाइन टोकन के साथ उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी मेहनत की उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।

The post घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button