छत्तीसगढ़
आरटीओ,5 दर्जन लिपिकों के तबादले

रायपुर, 26 नवंबर। परिवहन विभाग ने प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन दफ्तरों (RTO) में पदस्थ 5 दर्ज़न क्लर्कों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें ऐसे कई कर्मचारी हैं, जो 10-15 वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थ थे। तबादला सूची गुरुवार को सुबह जारी की गई। सभी को नई जगह पर सम्हालने 10 दिन का समय दिया गया है।

