इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, मजदूरी 840 रुपये प्रति दिन फिक्स

रायपुर, 7 अक्टूबर।केंद्र सरकार ने वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में बढ़ोतरी कर न्यूनतम मजदूरी दरों में सुधार किया।
श्रम मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2026 से सेंट्रल स्फीयर के तहत आने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में सुधार करते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लेबर ब्यूरो ने 30 सितंबर को इस संशोधित वीडीए को लेकर एक आदेश जारी किया था।
ये बदलाव इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) पर आधारित है, जो 30 जून तक 424.80 था। लेकिन अब यह बढ़कर 431.42 हो गया है। ये 6.62 प्वाइंट की बढ़ोतरी दिखाता है। बदला हुआ वीडीए 1 अक्टूबर से लागू होगा।
किसे मिलेगा इस बढ़ोतरी का लाभ
लेबर ब्यूरो ने कंस्ट्रक्शन और सफाई से लेकर खदानों और खेती तक, सात तरह के कामों के लिए सेंट्रल-स्फीयर मिनिमम वेज में वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में बदलाव किया है। खेती में एरिया A में अनस्किल्ड रेट 537 रुपये प्रतिदिन तय किया गया है।
ये वो न्यूनतम मजदूरी हैं जो केंद्र सरकार ने वेतन संहिता, 2019 के तहत तय करती है, जिसे सेंट्रल स्फीयर के नाम से जाना जाता है। ज्यादातर प्राइवेट फार्म, दुकानें और बिल्डिंग साइट्स अपनी राज्य सरकार के न्यूनतम मजदूरी कानूनी को फॉलो करती हैं।
कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का VDA कितना बढ़ा?
कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस जैसे सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी 840 रुपये प्रति दिन फिक्स हो गया है। हालांकि, ये मेहनताना इनके स्किल कैटेगरी के हिसाब से निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा काम करने की जगह भी एक अहम फैक्टर होगा।
वर्कर कैटेगरी एरिया A एरिया B एरिया C
अनस्किल्ड 840 रुपये 704 रुपये 565 रुपये
सेमी-स्किल्ड / अनस्किल्ड सुपरवायजरी 933 रुपये 794 रुपये 661 रुपये
स्किल्ड / क्लैरिकल 1,024 रुपये 933 रुपये 794 रुपये
हाइली स्किल्ड 1,111 रुपये 1,024 रुपये 933 रुपये
कंस्ट्रक्शन श्रेणी में सड़क, रनवे और बिल्डिंग से जुड़े काम के साथ-साथ जमीन के नीचे बिजली, टेलीफोन और अन्य कम्युनिकेशन केबल, पानी की सप्लाई लाइन और सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के काम भी शामिल हैं। श्रम मंत्रालय द्वारा वेरिएबल डियरनेस अलाउंस में की गई बढ़ोतरी से इन सभी काम करने वाले श्रमिकों को फायदा होगा।
एग्रीकल्चर सेक्टर में कितने की बढ़ोतरी?
आपको बता दें कि सिर्फ कंस्ट्रक्शन वर्कर्स ही नहीं बल्कि 1 अक्टूबर से कृषि क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की भी न्यूनमत मजूदरी में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। इसके लिए भी कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की तरह कैटेगरी तैयार की गई है।
वर्कर कैटेगरी एरिया A एरिया B एरिया C
अनस्किल्ड 537 रुपये 491 रुपये 486 रुपये
सेमी स्किल्ड/अनस्किल्ड सुपरवाइजरी 587 रुपये 539 रुपये 496 रुपये
स्किल्ड/क्लेरिकल 637 रुपये 587 रुपये 538 रुपये
हाइली स्किल्ड 705 रुपये 655 रुपये 587 रुपये
क्या है वेरिएबल डियरनेस अलाउंस?
वेरिएबल डियरनेस अलाउंस यानी वीडीए (VDA) महंगाई से तालमेल बिठाने वाला एक अहम कंपोनेंट है। केंद्र सरकार औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर हर छह महीने पर इसकी समीक्षा करती है।
