ताजा खबर

कलेक्टर लंगेह ने दो मृतकों के परिजनों को दी 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों को कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। दोनों प्रकरणों में 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

स्वीकृत प्रकरणों में सरायपाली विकासखंड के ग्राम रूढ़ा निवासी हेमंती भोई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति राजेश भोई तथा ग्राम बोंदानवापाली निवासी उमाशंकर साव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता घनश्याम साव को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।कलेक्टर द्वारा स्वीकृत इस सहायता राशि से प्राकृतिक आपदा में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button