जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को जुटेंगे युवा, सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को दी सूचना

-आमिर अंसारी
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना दे दी है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस अधिकारियों को पत्र सौंपा और प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात प्रबंधन में सहयोग का अनुरोध किया.
मीडिया से बातचीत में दास ने कहा कि दिल्ली समेत देशभर से बड़ी संख्या में युवा जंतर मंतर पर जुटेंगे. उनके अनुसार, यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा. उन्होंने दावा किया कि युवाओं के बीच वोटों की कथित हेराफेरी और मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने को लेकर चिंता बढ़ रही है.
सौरव दास ने बताया कि पुलिस ने सूचना प्राप्त कर ली है और आयोजन से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस सहयोग करेगी.(dw.com/hi)
