ताजा खबर

राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

सेवा सेतु की त्वरित व्यवस्था से राज कुमार को मिली राहत

रायपुर, 29 नवंबर 2026

आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना सुशासन की महत्वपूर्ण पहल है। जब सरकारी व्यवस्था संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करती है, तो इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलता है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम नीचे कोहड़ा निवासी राज कुमार के लिए भी सेवा सेतु केंद्र की सुविधा ऐसी ही राहत लेकर आई है।

राज कुमार को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने तहसील अंबागढ़ चौकी परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के निराकरण में प्रशासनिक तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 10 दिनों के भीतर उन्हें दोनों प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। कम समय में आवश्यक दस्तावेज मिलने से उन्होंने खुशी जाहिर की।

राज कुमार ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में प्रमाण पत्र मिलना उनके लिए काफी सुविधाजनक रहा। उन्होंने शासन की इस व्यवस्था को आम नागरिकों के हित में एक सराहनीय पहल बताया।

The post राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button