ताजा खबर

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सहायता केंद्र मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के फरार आरोपी की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है। पुलिस सहायता केंद्र मोपका, थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध के आरोपी दीपक डहरिया उर्फ फोसो डहरिया, पिता संतोष डहरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी एच.पी. गैस गोदाम के सामने भाठापारा मोपका, थाना सरकण्डा के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इस संबंध में उमानि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07758-228504, मो.नं. 9479193099, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी मोपका, थाना सरकण्डा मो.नं. 9131207266 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजेश कुमार

उत्तर भारत के एक छोटे शहर में पले-बढ़े। बचपन से ही लोगों की बातें सुनना और आसपास की ज़िंदगी को ध्यान से देखना उनकी आदत रही है। परिवार में सादगी और मेहनत को हमेशा महत्व दिया गया। खाली समय में किताबें पढ़ना, पुरानी डायरियाँ पलटना और सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठकर आम लोगों से बात करना उन्हें अच्छा लगता है। वे मानते हैं कि हर इंसान की अपनी एक कहानी होती है, बस उसे सुनने वाला कोई होना चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button