तंबोली अयाज़ फकीरभाई इरडा में ईडी पदस्थ

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर । केंद्र शासन ने केंद्रीय विभागों में प्रतिनियुक्ति 27 आईएएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के 27 अफसरों की संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों पर नई नियुक्तियां की है। इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के 09 बैच के आईएएस तंबोली अयाज़ फकीरभाई को इंश्योरेंस रेगुलेटरी एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) में ईडी पदस्थ किया गया है जो संयुक्त सचिव के समकक्ष पध है। यह अथारिटी केंद्रीय वित्तीय सेवा विभाग के अधीनस्थ है। यह नियुक्ति उनके संपूर्ण 5 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि को शामिल करते हुए की गई है जो मार्च 2029 तक है।
इससे पहले जुलाई में छत्तीसगढ़ कैडर 09 बैच के आईएएस सौरभ कुमार को भी केंद्रीय वित्तीय सेवा विभाग संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया था। वे दो वर्ष के लिए उप सचिव/ डायरेक्टर पद पर रहेंगे। यह पद अपग्रेड किया गया है।कुमार जून 30 तक प्रतिनियुक्ति पर हैं।



