तीन प्रतिष्ठानों से बेसन, आटा, सूजी और साबूदाना सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

घनश्याम प्रोविजन से सूजी और मैदे फफूंद लगी कालातीत 7 किलो बड़ी और 3 किलो मूंग बड़ी मिली
रायपुर, 12 अक्टूबर। नवरात्रि पर्व के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए
त्योहारी सीजन शुरू होते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच शुरू की है। आज शुभम के मार्ट, जी.के. बिजनेस सेंटर, डूमरतराई से बेसन एवं आटे के विधिक नमूने लिए गए। घनश्याम प्रोविजन स्टोर, मोतीबाग चौक से सूजी और मैदे के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान यहां फफूंद लगी एवं कालातीत 7 किलोग्राम राखिया बड़ी और 3 किलोग्राम मूंग बड़ी मिली, जिसे जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत नष्ट कराया गया। साथ ही 18 किलोग्राम मैदा और 27.5 किलोग्राम सूजी जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखी गई।
विभागीय दल ने विशाल मेगा मार्ट, टाटीबंध से फर्स्ट क्रॉप ब्रांड की सूजी एवं साबूदाना के विधिक नमूने भी लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जांच एवं निरीक्षण की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

