छत्तीसगढ़

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने विपक्ष के मार्च पर क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने सोमवार को हुए विपक्ष के मार्च के बाद प्रतिक्रिया दी है.

अभिजीत दीपके ने कहा है कि यह मायने नहीं रखता कि प्रदर्शन कौन करता है, सबसे अहम ये है कि हम नागरिक के तौर पर चुप नहीं हैं.

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि विरोध कौन कर रहा है, कहाँ कर रहा है या किसके साथ मिलकर कर रहा है. मायने यह रखता है कि हम, इस देश के नागरिक होने के नाते चुप रहने से इनकार करें. जो ज़रूरी है, उस पर ध्यान दें.

दरअसल, एक्स पर एक यूज़र ने लिखा था कि सीजेपी प्रोटेस्ट करे या इंडिया गठबंधन, लेकिन ज्ञानेश कुमार के प्रति लोग अविश्वास ज़ाहिर कर चुके हैं.

इसी एक्स पोस्ट के रिप्लाई में दीपके ने विपक्ष के मार्च पर अपनी बात रखी.

गौरतलब है कि विपक्ष का मार्च कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट जाना था लेकिन बीच में मंडी हाउस के पास रोक दिया गया. शाम सात बजे के क़रीब राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेता पुलिस को चकमा देते हुए नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए.

वहां विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाख़िल की.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button