ताजा खबर
किरंदुल: रिंग रोड नम्बर -4 कोड़ेनार में 14 साल से अनवरत जारी है दुर्गा पूजा का आयोजन
किरंदुल : लौहनगरी किरंदुल के रिंग रोड नंबर-4 कोड़ेनार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहाँ पिछले 14 वर्षों से लगातार दुर्गोत्सव दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
स्थानीय समिति द्वारा प्रतिवर्ष माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। निरंतर आयोजन के चलते यह पंडाल अब क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।नवरात्रि के दौरान पंडाल में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती,भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
