छत्तीसगढ़

एटीसी में तकनीकी खराबी से तीन उड़ानों का मार्ग बदला, नागपुर डायवर्ट हुई दिल्ली फ्लाइट

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। माना एयरपोर्ट पर मंगलवार को एटीसी से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली, कोलकाता और इंदौर से आने वाली तीन उड़ानें रायपुर में नहीं उतर सकीं। इन उड़ानों का मार्ग बदलकर दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

दिल्ली से आने वाली उड़ान में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा समेत कई विधायक रायपुर लौट रहे थे। तकनीकी समस्या के कारण यह उड़ान रायपुर में लैंड नहीं कर सकी और उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक एटीसी में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया गया। रात करीब साढ़े आठ बजे तक समस्या ठीक होने की बात कही गई थी। इसके बाद उड़ानों के रायपुर में उतरने की संभावना जताई गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button