अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा, गुजरात के जामनगर का भी करेंगे दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज़्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर होंगे. मार्को रुबियो भारत में मुंबई और जामनगर का दौरा करेंगे.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, उज़्बेकिस्तान में विदेश मंत्री रुबियो सी5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इसका मक़सद इस बात पर जोर देना है कि यह कूटनीतिक मंच रणनीतिक सहयोग अमेरिका और मध्य एशियाई देशों के लिए अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य को बढ़ावा देता है.
विदेश मंत्री सी5 समूह के सभी देशों, उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया, इसके बाद विदेश मंत्री इस साल अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे. वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे, ताकि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया जा सके, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की जा सके.
विदेश मंत्री रुबियो कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसका मक़सद व्यवसायिक निवेश और आर्थिक सहयोग के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके. (bbc.com/hindi)



