छत्तीसगढ़

ओवरब्रिज पर ट्रक का डीजल खत्म, घंटेभर जाम

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 15अक्टूबर। राजनांदगांव के ओवरब्रिज में एक ट्रक डीजल खत्म होने के बाद बंद हो गई। ट्रक खड़े होने की वजह से दोनों ओर आवाजाही बाधित रही। करीब घंटेभर ओवरब्रिज में आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
आए दिन ओवरब्रिज में आवाजाही के दौरान जाम की बढ़ती समस्या से पटरीपार के बाशिंदे परेशानी से जूझ रहे हैं। रेल्वे अंडरब्रिज निर्माण में देरी की वजह से एक बड़ी आबादी को ओवरब्रिज के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। शहर में दाखिले के लिए ओवरब्रिज एक बड़ा वैकल्पिक मार्ग है। ऐसे में 50 हजार से ज्यादा आबादी वाला इलाका यातायात की समस्या से जूझ रहा है। इधर गुरुवार को डीजल खत्म होने के चलते एक ट्रक ओवरब्रिज के मध्य सड़क में बंद हो गई। इस वजह से आवाजाही के दौरान लोगों को करीब घंटेभर जाम में फंसना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सरकारी अनाज खाली कर लौट रही एक वाहन का अचानक डीजल खत्म हो गया। ओवरब्रिज के बीचो-बीच ट्रक की खड़ी होने से दोनों ओर यातायात अवरूद्ध हो गया। इसके चलते ओवरब्रिज में वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई। इधर यातायात विभाग के जवानों ने आवाजाही को सुगम बनाने के लिए जोर आजमाईश की। काफी मशक्कत के बाद आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई।
बताया जा रहा है कि यातायात ऐसे वक्त में बाधित हुआ, जब लोग कामकाज के लिए घर से निकले थे। जाम में ट्रकों से लेकर यात्री बस, कार व दोपहिया वाहन भी कतार में खड़े नजर आए। पिछले कुछ सालों में ओवरब्रिज में यातायात का काफी दबाव बढ़ा है। बढ़ती आबादी की वजह से ओवरब्रिज में कभी भी जाम के हालात बन रहे हैं। हालांकि इस समस्या का समाधान का प्रयास अब तक प्रशासनिक स्तर पर शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button