छत्तीसगढ़

एसआईआर पर सवाल उठाने वाली अमेरिकी सांसद को भारत ने दिया ये जवाब

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाया था, जिसके बाद भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है.

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने गुरुवार को कहा कि भारत की चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर टिप्पणी करना आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, भारत की चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर प्रमिला जयपाल की टिप्पणियां देश के आंतरिक मामलों में अनुचित हस्तक्षेप हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने लिखा, भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाएं हैं और लंबे समय से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का रिकॉर्ड रहा है. उनकी ग़लतफ़हमियों को दूर करने के लिए हम रचनात्मक बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार हैं.

दरअसल, प्रमिला जयपाल ने भारत में एसआईआर को लोकतंत्र-विरोधी प्रयास बताया था.

उन्होंने लिखा था, यह वैसा ही लगता है, जैसा ट्रंप प्रशासन मतदान के अधिकार को कमज़ोर करने के लिए अमेरिका में कर रहा है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button