ताजा खबर

सेवा संकल्प अभियान: डुबान क्षेत्र के पशुपालकों को मिली आर्थिक संबल की सौगात

सेवा संकल्प अभियान: डुबान क्षेत्र के पशुपालकों को मिली आर्थिक संबल की सौगात

ज्ञब्ब् शिविर में 5.50 लाख के ऋण स्वीकृत

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026

धमतरी जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पशुपालकों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर करने की दिशा में एक सशक्त पहल देखने को मिली है। श्सेवा संकल्प अभियानश् के अंतर्गत जिले के सुदूर डुबान क्षेत्र स्थित ग्राम कोलियारी एवं अकलाडोंगरी में विशेष पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को सीधी बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर गांव-गांव में आजीविका के नए अवसर सृजित करना है।

शिविर के दौरान डुबान क्षेत्र के पशुपालकों में खासा उत्साह देखा गया, जहां बैंकिंग और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। मौके पर ही पशुपालन ऋण के इच्छुक आवेदकों के दस्तावेजों की समीक्षा की गई और कुल सात पात्र हितग्राहियों के 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि के ऋण प्रकरण तैयार किए गए। इस संस्थागत वित्तीय सहायता से पशुपालकों को मवेशियों के आहार, स्वास्थ्य देखभाल, रखरखाव और अन्य दैनिक कार्यशील पूंजी संबंधी आवश्यकताओं को बिना किसी आर्थिक तंगी के पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।

दरअसल, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से पशुपालकों को आसान दरों पर ऋण उपलब्ध कराकर पशुपालन को एक लाभप्रद और टिकाऊ व्यवसाय के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। डुबान जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन ग्रामीण परिवारों को साहूकारी ऋण से मुक्त कराने और उनकी आय में वृद्धि कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

The post सेवा संकल्प अभियान: डुबान क्षेत्र के पशुपालकों को मिली आर्थिक संबल की सौगात appeared first on sathisandesh.in.

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button