छत्तीसगढ़

यमन के नजदीक सऊदी अरब के दो पायलटों की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हूती विद्रोहियों से तनाव के बीच एक विमान हादसे में दो पायलटों की मौत की जानकारी दी है.

बीबीसी न्यूज़ अरबी के मुताबिक़, यमन की सरकार का समर्थन करने वाले सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने रविवार को बताया कि एक टोही हेलीकॉप्टर तकनीकी ख़राबी के कारण यमन सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हूतियों के साथ तनाव बढ़ने के बाद यह पहला मौक़ा है जब रियाद ने अपने सैन्य कर्मियों के नुकसान की घोषणा की है.

दूसरी ओर, रविवार सुबह अंसार अल्लाह समूह से जुड़े यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी निर्मित करियाल प्रकार के एक सशस्त्र टोही विमान को मार गिराने का दावा किया.

उन्होंने बताया कि हालिया तनाव बढ़ने के बाद से इस प्रकार का यह चौथा विमान है जिसे मार गिराया गया है. साथ ही यमनी हवाई क्षेत्र में प्रवेश के बाद से यह सातवां विमान है जिसे गिराया गया है.

दूसरी ओर, समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, रविवार तड़के राजधानी रियाद के निवासियों को अपने फ़ोन पर हवाई ख़तरे की चेतावनी मिली.

हालांकि अधिकारियों ने कुछ मिनट बाद यह चेतावनी हटा दी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button