छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : 23 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना

छत्तीसगढ़ न्यूज डेस्क

रायपुर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में आंशिक संशोधन करते हुए 23 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें 18 अधिकारियों की पदस्थापना में संशोधन तथा 5 अधिकारियों के तबादले शामिल हैं।

आदेश के अनुसार, वीरेंद्र लकड़ा को अपर कलेक्टर नारायणपुर से अपर कलेक्टर जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को अपर कलेक्टर कोरबा से अपर कलेक्टर राजनांदगांव और प्रकाश कुमार भारद्वाज को अपर कलेक्टर कोंडागांव से अपर कलेक्टर कोरबा पदस्थ किया गया है। शिम्मी नाहिद को माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर के उप सचिव पद से अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया है।

इसी तरह, विपुल कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें श्रम विभाग के उप सचिव और समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अरुण कुमार खलखो को डिप्टी कलेक्टर बालोद से बलौदाबाजार-भाटापारा पदस्थ किया गया है।

गिरीश कुमार रामटेके को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अग्रराम राणा को संयुक्त कलेक्टर सक्ती से संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर, राहुल कुमार रजक को कार्यालय कलेक्टर कोरिया से कार्यालय कलेक्टर दुर्ग तथा संगीता अग्रवाल को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर से संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

अन्य आदेश में दशरथ सिंह राजपूत को भिलाई-चरोदा नगर निगम से अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़, भगवत प्रसाद जायसवाल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर, प्रफुल्ल कुमार रजक को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर मुंगेली, दिलीप कुमार उइके को बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर कोंडागांव और मृणमयी शुक्ला को उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर मुंगेली पदस्थ किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button