ताजा खबर

सर्वजन दिव्यांग संघ में नई कार्यकारिणी का गठन, निष्ठावान सदस्यों को मिली अहम जिम्मेदारियां

आरंग। सर्वजन दिव्यांग संघ बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, आरंग की सांगठनिक मजबूती, सुचारू संचालन तथा दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन को नई दिशा देने के उद्देश्य से नवीन कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

समिति की अध्यक्ष सुश्री शकुंतला साहू द्वारा उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार की अनुशंसा पर संस्था के समर्पित, सक्रिय एवं निष्ठावान सदस्यों को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। नवगठित कार्यकारिणी 08 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2029 तक तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए कार्य करेगी।

नवगठित कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

– नरेंद्र कुमार गिलहरे — कोषाध्यक्ष

– गन्नूराम साहू — सचिव

– सत्यवती बघेल — सह-सचिव

– डॉ. पुरुषोत्तम शरण हिरवानी — सलाहकार

– श्यामा साहू — कार्यकारी सदस्य

– आशीष शर्मा — कार्यकारी सदस्य

नव-मनोनीत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य 08 अक्टूबर 2026 से समिति के उपनियमों के तहत विधिवत अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शिता और सामूहिक प्रयासों से सर्वजन दिव्यांग संघ दिव्यांगजनों के अधिकारों, हितों, स्वावलंबन तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करते हुए नए आयाम स्थापित करेगा।

अजय यादव

एक सीधे-सादे स्वभाव के व्यक्ति हैं। बचपन से ही अपने आसपास की बातों को याद रखने की आदत रही। परिवार में बड़ों का आदर और मेहनत की सीख मिली। वे सड़कों पर घूमना, बस-स्टैंड और बाजार की हलचल देखना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि असली तस्वीर वही है जो आम दिन में दिखती है, किसी मंच पर नहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button