छत्तीसगढ़
महाअष्टमी सोमवार को दो घंटे के लिए खुला रहेगा अम्बेडकर का ओपीडी

रायपुर, 16 अक्टूबर। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉ.अम्बेडकरचिकित्सालय, रायपुर का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सोमवार, 19 अक्टूबर को पूर्व की भांति खुली रहेगी।
दरअसल रविवार, सोमवार को महाअष्टमी पर्व पर स्थानीय अवकाश मंगलवारको दशहरा पर्व पर सामान्य अवकाश, इस प्रकार निरंतर तीन दिवस का शासकीय अवकाश होने के फलस्वरूप 19 अक्टूबर (सोमवार) को बाह्य रोगी विभाग सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक पूर्व की भांति खुली रहेगी। मरीज निर्धारित समय के दौरान चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के लिए अस्पताल पहुंच सकते हैं। वहीं चिकित्सालय की आपात चिकित्सा सेवा (इमर्जेंसी सर्विस) पूर्व की भाँति 24 घंटे जारी रहेगी।



