छत्तीसगढ़

इंडियन बैंक ने बढ़ाईं एफडी पर ब्याज दरें

फिक्स्ड डिपॉजिट :अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाकर सुरक्षित रिटर्न पाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पब्लिक सेक्टर का बैंक इंडियन बैंक ने अपनी दो खास FD स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 555 दिन और 777 दिन की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरें 0.15 प्रतिशत यानी 15 बेसिस पॉइंट बढ़ाई हैं। इसके अलावा, बैंक की दूसरी एफडी अवधि की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 23 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं।

555 दिन और 777 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?
इंडियन बैंक ने अपनी इंड ग्रो और इंड प्रॉस्पर नाम की स्पेशल एफडी स्कीम्स की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। नई दरों के बाद सामान्य ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा।

FD स्कीम    पुरानी ब्याज दर    नई ब्याज दर
555 की इंड ग्रो    6:65%    6:80%
777 की इंड प्रॉस्पर    6:60%    6:75%
ये दरें सामान्य ग्राहकों के लिए सालाना आधार पर हैं। निवेश करने से पहले बैंक से योजना की मौजूदा शर्तों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा फायदा
इंडियन बैंक अपनी इन खास एफडी योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजंस यानी अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलता है। इस हिसाब से 555 दिन की इंड ग्रो FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.30 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.55 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल सकता है। वहीं, 777 दिन की इंड प्रॉस्पर FD पर ये दरें क्रमशः 7.25 प्रतिशत और 7.50 प्रतिशत होंगी।

FD में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एफडी में पैसा लगाने से पहले यह देखना जरूरी है कि आप कितने समय तक रकम को निवेश में रख सकते हैं। अगर मैच्योरिटी से पहले पैसे की जरूरत पड़ सकती है, तो समय से पहले निकासी के नियम जरूर जांचें। कुछ एफडी में समय से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी लग सकती है या ब्याज दोबारा तय किया जा सकता है। इसके अलावा, एफडी से मिलने वाला ब्याज आपकी लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स के दायरे में आता है। तय सीमा से ज्यादा ब्याज मिलने पर टीडीएस भी कट सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button