छत्तीसगढ़

फेफड़ों की सेहत और सांस की बीमारियों पर एमएमआई नारायणा ने किया जागरूक

रायपुर, 29 अक्टूबर। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर ने बताया कि सांस की सेहत से जुड़े जागरूकता सप्ताह के दौरान हर सांस, हर पल विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की। इसका उद्देश्य लोगों को फेफड़ों की सेहत, सांस से जुड़ी आम बीमारियों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। चर्चा में विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदूषण, धूम्रपान, संक्रमण और रोजमर्रा की कुछ आदतें फेफड़ों को कैसे प्रभावित कर सकती हैं और समय पर इलाज क्यों जरूरी है।

एमएमआई ने बताया कि इस चर्चा में डॉ. दिपेश मस्के, सीनियर कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी; डॉ. आकांक्षा सरडा सक्सेना, एसोसिएट कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी; और डॉ. दिव्या मल्ले, एसोसिएट कंसल्टेंट, पल्मोनोलॉजी शामिल थीं। सत्र का संचालन डॉ. जितेंद्र चंद्राकर, कंसल्टेंट, इमरजेंसी मेडिसिन ने किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि लोग अक्सर फेफड़ों की सेहत पर तब ध्यान देते हैं, जब परेशानी बढ़ जाती है। लगातार खांसी, सांस फूलना या सांस लेते समय घरघराहट जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button